anandmeghwal@gmail.com

Rajasthan Teachers Web Portal

Rajasthan Teachers & Employees Help

SHALADARPAN – शाला दर्पण राजस्थान

Rajasthan School Education Portal — Integrated Shala Darpan NIC Rajasthan

सूचना व प्रौद्योगिकी (Information Technology) के वर्तमान युग में, सूचना प्रबंधन किसी भी संगठन के संचालन और उन्नयन के लिए एक आवश्यक घटक है। Shala Darpan Rajasthan (शाला दर्पण) एक गतिशील डेटाबेस प्रबंधन पोर्टल है, जहां सभी सरकारी स्कूलों, शिक्षकों और शिक्षा कार्यालयों के बारे में जानकारी ऑनलाइन रखी जाती है। इस Rajasthan Shala Darpan Portal में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं, स्कूलों और शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संबंध में लाइव डेटा संकलित किया गया है।

Table of Contents [छिपाएं]

SHALA DARPAN LOGIN – शाला दर्पण लॉगिन (School, Staff Corner & Citizen Login)

Shala Darpan Portal पर मुख्य रूप से लॉगिन करने के लिए तीन मुख्य लॉगिन लिंक या लॉगिन पोर्टल बनायें गये हैं, जो निम्न प्रकार से हैं।

Shala Darpan School Login

स्कूलों और कार्यालयों के उपयोग के लिए विभाग द्वारा प्रदत्त लॉगिन प्रक्रिया। (Shala Darpan School Login Rajasthan)

Login Here

Shala Darpan Staff Login

शिक्षकों और कार्मिकों की व्यक्तिगत सेवा विवरणी, अवकाश, APAR, ACP एवं अन्य कार्यों हेतु Shala Darpan Staff Corner Login.

Login Here

Shala Darpan Citizen Login

अभिभावकों और आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक सूचनाएं और जानकारी देखने के लिए Shala Darpan Citizen Window Services.

Login Here

How to login Shala Darpan Rajasthan – शाला दर्पण स्कूल लॉगिन

Shala Darpan School Login (शाला दर्पण स्कूल लॉगिन) करने हेतु आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस हेतु Shala Darpan School Login लिंक पर क्लिक करें। आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद नीचे दी गयी जानकारी के अनुसार लॉगिन करें:

1
Username: Shala Darpan School Login में Username हर स्कूल का विभाग द्वारा आवंटित होता है। भूल जाने की स्थिति में School Username Search से प्राप्त करें।
2
Password: Password स्कूल के संस्था प्रभारी या शाला दर्पण प्रभारी द्वारा बनाया जाता है। भूल जाने पर Forgot Password से OTP द्वारा प्राप्त करें।
3
Captcha: Captcha पोर्टल पर प्रदर्शित होता है, उसे भरें और विंडो में दिखाए गए Login बटन पर क्लिक करें।
Shala Darpan Login Here

Shala Darpan Registration Process & Teacher Login

शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत कार्यों हेतु Shala Darpan Registration आवश्यक होता है। कर्मचारी पहली बार लॉगिन करने के लिए Shala Darpan Staff Corner Login या Staff Window Login पर जाकर Register option के माध्यम से अपनी NIC SD Employee ID दर्ज करके अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कर पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

समग्र शिक्षा – SAMAGRA SHIKSHA (SAMSA)

समग्र शिक्षा स्कूली शिक्षा के लिए एक एकीकृत कार्यक्रम है जो प्री-स्कूल से बारहवीं कक्षा तक फैला हुआ है। यह स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समान अवसर और न्यायसंगत शिक्षण परिणामों के संदर्भ में स्कूल प्रभावशीलता में सुधार करने के व्यापक लक्ष्य पर केंद्रित है।

यह एकीकृत स्कूली शिक्षा योजना (Samagra Shiksha) पूर्ववर्ती तीन योजनाओं - सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और शिक्षक शिक्षा (TE) को मिलाकर शुरू की गई है।

शाला दर्पण - अन्य महत्वपूर्ण पोर्टल (Other Important Portals)

Shaladarpan Download Formats (शाला दर्पण प्रपत्र डाउनलोड)

शाला दर्पण सम्बन्धी विभिन्न आदेश/दिशा-निर्देश/प्रपत्र/सामग्री यहाँ से देख सकते हैं। अपनी आवश्यकतानुसार प्रपत्र खोजने के लिए सर्च बॉक्स का उपयोग करें।

प्रपत्र का नाम प्रपत्र / डाउनलोड
विद्यालय एसडीएमसी द्वारा 80जी प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु आवेदन के सम्बन्ध में प्रपत्र प्रपत्र 14
विद्यालय में क्लिक कार्यक्रम लागू करने के सम्बन्ध में प्रपत्र प्रपत्र 15
विद्यालय प्रोफाइल प्रपत्र 11
विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्टर एवं सिविल कार्य सम्बन्धी प्रपत्र प्रपत्र 12
विद्यालय एवं संस्था प्रधान सूचना (विद्यालय बेसिक प्रोफाईल) प्रपत्र 1
विद्यार्थी विस्तृत विवरण अतिरिक्त सूचना प्रपत्र 13
विद्यार्थी विस्तृत विवरण प्रपत्र प्रपत्र 9
विद्यालय समेकित सूचना प्रपत्र 2
बजट मद के अनुसार स्वीकृत पद आधारित विद्यालय कार्मिक विवरण प्रपत्र 3A
विद्यालय के अन्य कार्मिकों का विवरण (मा.शि. विभाग के स्वीकृत पद के अलावा) प्रपत्र 3B
कक्षा एवं वर्ग वार विद्यार्थी नामांकन प्रपत्र 4
कक्षावार विद्यार्थी प्रविष्टी प्रपत्र 5
विद्यालय हेतु संकायवार विषय चयन प्रपत्र 6
11th -12th कक्षा विद्यार्थी वार संकाय – ऐच्छिक विषय चयन प्रपत्र 7
विद्यालय में कंम्प्यूटर व इंटरनेट सुविधा प्रपत्र 8
“व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र” (For all Education Department Employees) प्रपत्र 10
शिक्षक विस्तृत विवरण प्रोफाइल भरने के बारे में दिशा निर्देश निर्देश

शाला दर्पण पर प्रपत्र-10 कैसे अपडेट करें

समस्त शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिक ध्यान दें: शाला दर्पण पोर्टल पर प्रत्येक कार्मिक का विस्तृत सेवा विवरण प्रपत्र-10 (Form P10) में संधारित होता है। एसीपी (ACP), स्थायीकरण, पदोन्नति (DPC), और स्थानांतरण जैसी महत्वपूर्ण विभागीय प्रक्रियाओं के लिए इस प्रपत्र का शत-प्रतिशत सही और अपडेट होना अनिवार्य है। यदि आपके प्रपत्र में कोई भी मॉड्यूल अनलॉक या अपूर्ण है, तो नीचे दी गई विस्तृत ऑनलाइन प्रक्रिया और सभी 13 मॉड्यूल्स की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के अनुसार इसे तुरंत दुरुस्त करें।


🖥️ 1. प्रपत्र-10 (Form P10) भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया (Step-by-Step)

  1. सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत STAFF LOGIN (Staff Window) आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।
  2. सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, बाईं ओर (Left Menu Bar) दिए गए PROFILE टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नीचे खुले विकल्पों में से Entry Form - P10 पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे इमेज में दिखाया गया है।
Shala Darpan Form P10 Profile Menu
  1. प्रपत्र-10 खुलने पर आपको मुख्य डैशबोर्ड ओवरव्यू दिखाई देगा, जहाँ सभी मॉड्यूल की वर्तमान स्थिति (Status) प्रदर्शित होती है। यहाँ से एक-एक करके सभी सेक्शन्स को सेलेक्ट करें और अपनी प्रविष्टि पूर्ण करें।
Shala Darpan Form P10 Dashboard Overview
  1. प्रत्येक सेक्शन में डेटा अपडेट करने के बाद नीचे दिए गए "Save" या "Update" बटन पर क्लिक करें। अंत में सभी फॉर्मेट की जांच अपनी मूल सेवापुस्तिका (Service Book) से हूबहू मिलान करने के बाद ही इसे लॉक करें।

⚠️ 2. प्रविष्टि सम्बन्धी अति महत्वपूर्ण निर्देश (अवश्य पढ़ें)


🔄 3. संशोधन / अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया


📋 प्रपत्र-10 के समस्त मॉड्यूल्स का विस्तृत विवरण (All 13 Modules In-Depth)

प्रपत्र-10 को व्यवस्थित रूप से भरने के लिए इसे निम्नलिखित मॉड्यूल्स में विभाजित किया गया है। ध्यान रहे कि किसी भी मॉड्यूल को लॉक करने से पूर्व डेटा को अच्छी तरह जाँच लें:

1. Personal / व्यक्तिगत विवरण

इस भाग में कार्मिक की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, पहचान पत्र संख्या, रक्त समूह और खेलकूद/BLO से संबंधित विवरण भरे जाते हैं। ध्यान रखें कि LOCK करने के पश्चात् एंट्री मे कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

Form P10 Personal Module

2. Educational / शैक्षणिक योग्यता

यहाँ आपकी सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक (Graduation) तथा स्नातकोत्तर (Post-Graduation) जैसी समस्त शैक्षणिक योग्यताओं का अंकतालिकाओं के अनुसार क्रमवार इंद्राज किया जाता है। नया विवरण जोड़ने के लिए Add New Row बटन पर क्लिक करें।

Form P10 Educational Module

3. Professional / प्रशैक्षणिक योग्यता

इस टैब में आपकी व्यावसायिक या प्रशिक्षण डिग्रियों जैसे कि BSTC, B.Ed., M.Ed., या अन्य समकक्ष योग्यताओं की जानकारी दर्ज की जाती है।

Form P10 Professional Module

4. Service / सेवा विवरण

यह प्रपत्र-10 का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण भाग है जिसमें प्रथम शासकीय नियुक्ति से लेकर वर्तमान पदस्थापन तक के सभी आदेशों, कार्यग्रहण, कार्यमुक्ति और स्थानांतरणों का पूरा इतिहास क्रमवार (Chronological Order) दर्ज होता है।

Form P10 Service Module

5. Promotion / पदोन्नति विवरण

यदि आपके संपूर्ण सेवाकाल में विभाग द्वारा आपकी पदोन्नति (DPC) की गई है या आपने किसी कारणवश पदोन्नति का परित्याग (Forgone) किया है, तो उसका पूर्ण लेखा-जोखा यहीं दर्ज किया जाता है।

Form P10 Promotion Module

6. Family / पारिवारिक विवरण

इस मॉड्यूल में कार्मिक के परिवार के सभी आश्रित सदस्यों की सही जानकारी दी जानी आवश्यक है, जो भविष्य में पेंशन, ग्रेच्युटी या चिकित्सा दावों में काम आती है।

Form P10 Family Module

7. Address / पता

कार्मिक के पते को दो भागों में विभाजित किया गया है: 'स्थाई निवास का पता' और 'वर्तमान निवास का पता'।

Form P10 Address Module

8. Bank / बैंक विवरण

सैलरी आहरण, बोनस, एरियर तथा अन्य राजकीय भुगतानों के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए बैंक विवरण का शत-प्रतिशत सही होना अनिवार्य है।

Form P10 Bank Module

9. Training / प्रशिक्षण विवरण

सेवाकाल के दौरान राजकीय निर्देशों के तहत प्राप्त किए गए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों या कार्यशालाओं (जैसे निष्ठा - Nishtha, FLN, कम्प्यूटर, कर्मयोगी, नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रशिक्षण, DIKSHA ऑनलाइन कोर्सेस आदि) का विवरण यहाँ दर्ज करें।

Form P10 Training Module

10. विभागीय जाँच & कारण बताओ नोटिस विवरण

यदि कार्मिक के विरुद्ध सेवाकाल में कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई या नोटिस जारी हुआ है, तो उसका पारदर्शिता के साथ इंद्राज यहाँ किया जाता है:

Form P10 Enquiry Module

11. सेवा विवरण समरी (Service Summary)

यह एक ऑटो-जेनरेटेड (Auto-generated) मॉड्यूल है, जो आपके द्वारा चौथे मॉड्यूल (Service / सेवा विवरण) में भरी गई प्रविष्टियों के आधार पर स्वतः तैयार होता है।

Form P10 Service Summary

12. Student Result / विद्यार्थी परिणाम

विगत शैक्षणिक सत्रों में आपके द्वारा अध्यापन करवाई गई कक्षाओं और विषयों के बोर्ड व स्थानीय परीक्षा परिणामों का लेखा-जोखा यहाँ दर्ज किया जाता है। पदोन्नति और एसीपी के समय यह डेटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

Form P10 Student Result Module

13. View & Lock Profile / प्रोफ़ाइल देखें और लॉक करें

यह प्रपत्र-10 के नवीनीकरण और प्रविष्टि का अंतिम चरण है। सभी 12 मॉड्यूल्स का डेटा सफलतापूर्वक सेव हो जाने के बाद ही इस अंतिम टैब पर आएं।

Form P10 Lock Profile Module

🔗 हमारे अन्य महत्वपूर्ण लेख (Useful Resources)

यदि आप शाला दर्पण पोर्टल और IFMS 3.0 से जुड़ी अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं और वित्तीय नियमों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमारे ये उपयोगी ब्लॉग पोस्ट भी अवश्य पढ़ें:

Shala Darpan Rajasthan FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

शाला दर्पण पोर्टल से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके समाधान नीचे दिए गए हैं।

1. शाला दर्पण क्या है? (What is Shala Darpan Rajasthan?)
शाला दर्पण (Shala Darpan) राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग (NIC Rajasthan) द्वारा संचालित एक एकीकृत ऑनलाइन डेटाबेस पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान के सभी राजकीय विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, और शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का लाइव डेटा ऑनलाइन संकलित किया जाता है।
2. Shala Darpan Staff Login कैसे करें?
शाला दर्पण स्टाफ लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है:
1. सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2. होम पेज पर उपलब्ध 'Staff Window' या 'Staff Corner' लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद स्टाफ लॉगिन विकल्प चुनें और अपना Staff Login Username (ID), Password तथा Captcha कोड भरकर 'Login' बटन दबाएं।
3. Shala Darpan Password भूल जाने पर क्या करें?
यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन विंडो के नीचे दिए गए 'Forgot Password' विकल्प पर क्लिक करें। वहाँ अपनी NIC Employee ID, मोबाइल नंबर या स्कूल आईडी डालें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आप नया पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं।
4. शाला दर्पण प्रपत्र 10 (Form 10) क्या है?
प्रपत्र 10 (Form 10) शाला दर्पण पर प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी का व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र (Personal Profile Form) है। इसमें कर्मचारी की शैक्षणिक योग्यता, प्रथम नियुक्ति, सेवा पुस्तिका का विवरण, पदस्थापन एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज होते हैं। सेवा सम्बन्धी सभी ऑनलाइन कार्यों (जैसे ACP, स्थायीकरण, स्थानान्तरण) के लिए प्रपत्र 10 का पूरी तरह अपडेट होना अनिवार्य है।
5. Shala Darpan Citizen Window (सिटिजन कॉर्नर) क्या है?
सिटिजन विंडो (Citizen Window) आम नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए बनाया गया एक सार्वजनिक मंच है। इसके माध्यम से बिना लॉगिन आईडी के भी राजस्थान के किसी भी सरकारी स्कूल की आधारभूत जानकारी, योजनाओं का विवरण, नामांकन स्थिति, और विभिन्न स्कूल रिपोर्ट्स देखी जा सकती हैं।