Help Desk: 9784379510 anandmeghwal@gmail.com Mon-Fri: 10:00 AM - 5:00 PM

Rajasthan Teachers Web Portal

Rajasthan Teachers & Employees Help

IFMS 3.0 — Integrated Financial Management System

Rajasthan Govt. Employees Complete Guide 2025 — Salary, Leave, Pension, Sanctions

IFMS 3.0 राजस्थान सरकार के वित्त विभाग का एकीकृत वित्तीय प्रबंधन पोर्टल है। rajteachers.co एक स्वतंत्र शैक्षिक गाइड पोर्टल है जो राजस्थान राज्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन और उपयोगी कैलकुलेटर प्रदान करता है।

Bills Guide IFMS क्या है? Login Guide IFMS Works Sanctions Pension Pension Documents Contact

Portal Direct Links | IFMS के मुख्य लिंक

IFMS 3.0 Bills Guide | IFMS 3.0 से बिल कैसे बनाएं?

IFMS 3.0 पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के बिल जैसे regular salary, arrears, leave surrender, और bonus आदि बनाने की विस्तृत प्रक्रिया नीचे दी गई है:

IFMS 3.0 क्या है? — सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

IFMS 3.0 (Integrated Financial Management System) राजस्थान सरकार के वित्त विभाग का एकीकृत वित्तीय प्रबंधन पोर्टल है। इसे राजस्थान सरकार, जयपुर द्वारा संचालित किया जाता है। यह एक end-to-end digital financial platform है जिसमें राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों के वेतन बिल, भत्ते, अवकाश और पेंशन का real-time प्रबंधन होता है।

IFMS 3.0 के पाँच मुख्य घटक

बजट प्रबंधनसंवितरण इंजन (Disbursement Engine)राजस्व प्रबंधनलेखा मंच (Accounting Platform)बाहरी/आंतरिक प्रणालियों के साथ एकीकरण

IFMS 3.0 के मुख्य Modules

Portal की सेवाएं | Services Available

Salary Bill Module

वेतन बिल मॉड्यूल
  • Monthly Salary Bill तैयार करें
  • Salary Arrear Bill
  • DA Arrear Bill
  • Leave Surrender Bill
  • Adhoc Bonus & Leave Encashment

Sanctions Module

स्वीकृति मॉड्यूल
  • Leave Surrender Sanction
  • Leave Encashment Arrear
  • Allowance / Deduction Sanction
  • Bulk Sanction / Delete
  • Child Care Leave Sanction

Pension Module

पेंशन प्रबंधन
  • Superannuation Pension
  • VRS / CRS Pension
  • Family Pension (Death Case)
  • Pension Correction Request
  • Notional Increment Request

Admin / Roles

DDO / Maker / Checker
  • Maker Role — बिल तैयार करें
  • Checker Role — verify करें
  • DDO / HO / TO / BCO roles
  • Employee role mapping
  • Workspace & desk selection

Login Guide | IFMS 3.0 पर Login कैसे करें?

1

IFMS Portal खोलें

ifms.rajasthan.gov.in पर जाएं और "Login IFMS 3.0" button पर click करें।

2

SSO Page पर जाएं

sso.rajasthan.gov.in पर redirect होगा। अपनी SSOID और Password डालें।

3

SIPF Employee ID Update करें

SSO Profile में SIPF Employee ID update होनी चाहिए — यह IFMS login के लिए अनिवार्य है।

4

Workspace या Self-Service चुनें

Workspace Tile (office work) या Self-Service Tile (personal info) में से select करें।

5

Role / Desk Select करें

एक से अधिक roles हों तो Desk और Role (DDO/HO/TO/BCO) चुनें।

6

Disbursement Engine खोलें

Dashboard पर Disbursement Engine → Employee Management या Pension Management चुनें।

7

Maker/Checker Mapping

DDO/HO को कर्मचारियों को Maker (बिल तैयार करें) या Checker (verify करें) role में map करना होगा।

8

Salary Bill बनाएं

Employee Management → Salary Bill में जाकर नया bill तैयार करें। Bill submit करने पर order जनरेट करें।

महत्वपूर्ण: SSO ID नहीं है तो sso.rajasthan.gov.in पर Jan Aadhar / Gmail से बनाएं।

IFMS 3.0 पर होने वाले मुख्य कार्य | Works Done on IFMS

राज्य कर्मचारियों के सेवा विवरण और लाभों से संबंधित निम्नलिखित कार्य IFMS 3.0 पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाते हैं:

Family & Nominee Details Update करना
Pay Entitlement से Basic Payment Add करना
Salary Increment लगाना
Nominee Bank Modification करना
Employee Service Details Update करना
Employee Personal Details Update करना
Address Update करना

Sanctions Guide | स्वीकृति कैसे करें?

Bills बनाने से पहले Sanction जरूरी है। Leave Surrender, Allowance, Deduction सभी के लिए पहले sanction लें।

1

Sanctions Module खोलें

IFMS Login → Workspace → Disbursement Engine → Sanctions

2

Leave Surrender Request

"Request Leaves Surrender" पर click करें → Employee select करें → dates भरें → submit करें।

3

Allowance Sanction करें

Individual या Bulk — employee को allowance add करने के लिए "Allowance Sanction" use करें।

4

Deduction Sanction करें

GPF, loan, recovery आदि deductions के लिए "Deduction Sanction" (Individual/Bulk) use करें।

5

Child Care Leave Sanction

CCL के लिए अलग से "Child Care Leave" sanction module है।

6

Sanction के बाद Order बनाएं

Sanction approve होने पर Leave Sanction Order Generator → से official order बनाएं।

Pending Sanctions: "Sanction Pending Requests" में जाकर सभी pending items एक जगह देखें और process करें।

Pension Management Guide | पेंशन प्रबंधन

IFMS 3.0 में Superannuation, VRS, Family Pension, Death Case सभी प्रकार की pension online process होती है।

Superannuation Pension

सेवानिवृत्ति पेंशन
  • Enable Pension ESS → Superannuation
  • Employee data PayManager से import करें
  • FR Registration complete करें
  • Approved Pensioner List में status देखें

VRS / CRS Pension

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
  • Mark VRS/CRS → Employee select करें
  • VRS date और service details भरें
  • Pension calculation IFMS में automatic
  • Pension Calculator →

Family Pension

पारिवारिक पेंशन
  • Mark Death → Employee ID select करें
  • Death date और nominee details भरें
  • Family Pension module में case open करें
  • Death Pension Calculator →
Pension Correction: गलत data है तो "Pension Correction Request List" में जाकर correction request submit करें। Retirement से पहले Pension/Gratuity Calculator → से हिसाब करें।

पेंशन सम्बन्धित प्रपत्र एवं आदेश | Pension Documents

सेवानिवृत्त एवं पेंशनभोगी कर्मचारियों के लिए Superannuation, VRS एवं Death/Family Pension से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रपत्र एवं शासनादेश नीचे उपलब्ध हैं। सभी documents rajteachers.co/pension पर एक ही जगह मिलेंगे।

पेंशन Documents — एक ही जगह

Superannuation, VRS, Death Pension — सभी प्रपत्र, शासनादेश एवं guidelines rajteachers.co/pension पर उपलब्ध हैं।

Pension Documents खोलें

Portals | महत्वपूर्ण पोर्टल

Contact Us | IFMS सम्पर्क जानकारी

IFMS Help Desk

0141-5153222

IFMS 3.0 Technical Support

Office hours: 10am – 6pm

SSO Help Desk

0141-5153222

SSO Login, SSOID, Password reset

helpdesk.rajasthan.gov.in

Email Support

ifms.helpdesk@rajasthan.gov.in

Technical issues, bill errors, pension problems

Subject में IFMS Issue लिखें

Address / पता

वित्त विभाग, राजस्थान सरकार,
सचिवालय, जयपुर - 302005 (राजस्थान)

Official Website

ifms.rajasthan.gov.in

उपयोगी Tips | IFMS 3.0 इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें

SIPF ID SSO में Update करें

IFMS login के लिए SSO Profile में SIPF Employee ID जरूर update करें — बिना इसके login नहीं होगा।

Maker/Checker Mapping पहले करें

Salary Bill बनाने से पहले DDO कर्मचारियों को Maker और Checker roles में map करें।

Bill से पहले Sanction लें

Leave Surrender, Allowance, Deduction — हर bill बनाने से पहले sanction जरूरी है।

Pension IFMS से पहले Verify करें

IFMS में pension case open करने से पहले गणना खुद भलीभांति जांच लें।

Orders Online तैयार रखें

Sanction के बाद सभी आवश्यक कार्यालय आदेश पहले से तैयार रखें।

Browser Cache Clear करें

IFMS portal slow हो तो Ctrl+Shift+Delete से cache clear करें। Chrome latest version use करें।

PayManager से Data Import करें

Pension module में employee data PayManager से directly import हो सकता है — manual entry कम होगी।

Phishing से बचें

IFMS का official URL सिर्फ ifms.rajasthan.gov.in है। किसी अन्य website पर SSO details न डालें।

Documents PDF में तैयार रखें

IFMS पर अपलोड करने के लिए आवश्यक सभी प्रपत्रों की PDF फाइल बना लें।

IFMS 3.0 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

IFMS 3.0 क्या है?

IFMS 3.0 (Integrated Financial Management System) राजस्थान सरकार का एकीकृत वित्तीय प्रबंधन पोर्टल है। इसमें वेतन बिल, भत्ते, अवकाश, पेंशन और बजट सभी एक ही platform पर manage होते हैं।

IFMS 3.0 में Login कैसे करें?

ifms.rajasthan.gov.in पर जाएं और "Login IFMS 3.0" पर click करें। SSO के जरिए SSOID और Password से login होगा।

SSO ID नहीं है तो क्या करें?

sso.rajasthan.gov.in पर जाकर नई SSO ID बनाएं। Jan Aadhar, Bhamashah या Gmail से registration संभव है।

Maker और Checker Role क्या होती है?

IFMS में Maker वेतन बिल या sanction तैयार करता है और Checker उसे verify करके approve करता है।

IFMS और PayManager में क्या अंतर है?

IFMS 3.0 salary bill बनाने, sanctions और pension management का portal है। PayManager payslip download और GPF statement देखने का portal है।

Pension Documents कहाँ मिलेंगे?

Superannuation, VRS और Death/Family Pension के सभी प्रपत्र एवं शासनादेश rajteachers.co/pension पर उपलब्ध हैं।