वेतन वृद्धि कार्यालय आदेश (Increment Office Order) ऑनलाइन कैसे बनाएँ?

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि आदेश जनरेटर टूल का उपयोग करने की पूरी गाइड

राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष 1 जुलाई को वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) देय होती है। शाला दर्पण या अन्य माध्यमों के अलावा, कार्यालय स्तर पर एक सुव्यवस्थित और आधिकारिक "वेतन वृद्धि कार्यालय आदेश" तैयार करना आवश्यक होता है। इस प्रक्रिया को बेहद सरल और त्रुटिहीन बनाने के लिए हमारे पोर्टल पर "Increment Office Order Generator Tool" लाइव कर दिया गया है।

इस पोस्ट में हम आपको इस टूल की विशेषताओं और इसका उपयोग करके मात्र 2 मिनट में प्रिंट-रेडी पीडीएफ (PDF) आदेश जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे ताकि आपको कोई भी मैन्युअल कैलकुलेशन न करनी पड़े।

वेतन वृद्धि ऑनलाइन टूल की मुख्य विशेषताएँ

  • पूर्णतः ऑटोमैटिक कैलकुलेशन: कर्मचारी का वर्तमान पे-लेवल और मूल वेतन (Basic Pay) डालने पर नया बढ़ा हुआ वेतन और आगामी वेतन वृद्धि तिथि स्वतः ही जनरेट हो जाती है।
  • मल्टीपल कर्मचारी एंट्री: 'Add Employee' बटन की मदद से आप एक ही कार्यालय आदेश में एक से अधिक कर्मचारियों का विवरण जोड़ सकते हैं।
  • आधिकारिक फॉर्मेट और नियम संदर्भ: इस टूल में वित्त विभाग के नियम क्रमांक No. F. 15(1)FD/Rules/2017 Dated 30.10.2017 और संशोधित आदेशों का पूर्ण समावेश है, जिससे आदेश पूरी तरह वैध बनता है।
  • वन-क्लिक पीडीएफ डाउनलोड: प्रिंट प्रीव्यू देखने के बाद सीधे एक क्लिक में आधिकारिक फॉर्मेट में पीडीएफ डाउनलोड की जा सकती है।

ऑनलाइन वेतन वृद्धि आदेश बनाने के चरण (Step-by-Step Process)

चरण 1: वेतन वृद्धि की सामान्य जानकारी भरें (General Details)

सबसे पहले टूल के ऊपरी भाग में स्थित "वेतन वृद्धि जानकारी" सेक्शन में निम्नलिखित विवरण दर्ज करें:

फील्ड का नाम क्या विवरण भरें?
कार्यालय का नाम: अपने विद्यालय या कार्यालय का पूरा नाम दर्ज करें (जैसे: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा जिला बारां)
आदेश संख्या: अपने कार्यालय का जावक / आदेश क्रमांक दर्ज करें (जैसे: 2026/105)
आदेश दिनांक: जिस तिथि को आदेश जारी कर रहे हैं, वह तारीख चुनें।
वित्तीय वर्ष: ड्रॉपडाउन से सही वित्तीय वर्ष का चयन करें (जैसे: 2026-27 या 2025-26)
अधिकारी पद: आदेश जारी करने वाले संस्था प्रधान/अधिकारी का पद लिखें (जैसे: प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक)

चरण 2: कर्मचारी का विवरण दर्ज करें (Employee Details)

"कर्मचारी विवरण" तालिका में संबंधित कार्मिकों की जानकारी इस प्रकार भरें:

  1. नाम: कर्मचारी का नाम दर्ज करें (जैसे: परमानन्द मेघवाल)।
  2. पद: कर्मचारी का पद लिखें (जैसे: वरिष्ठ अध्यापक)।
  3. पे लेवल: ड्रॉपडाउन मेनू से उचित पे-लेवल का चयन करें (टूल में L-1 से लेकर L-24 तक के सभी लेवल्स उपलब्ध हैं)।
  4. वर्तमान मूल वेतन (₹): कर्मचारी का वर्तमान बेसिक पे (वेतन वृद्धि लगने से पहले का) दर्ज करें।

Increment order create online - वेतन वृद्धि कार्यालय आदेश

चरण 3: अतिरिक्त एक्शन बटन्स का उपयोग

फॉर्म को आसानी से मैनेज करने के लिए नीचे दिए गए बटन्स का उपयोग करें:

  • + Add Employee: यदि कार्यालय में एक से अधिक कर्मचारी हैं, तो इस पर क्लिक करके नई रो (Row) जोड़ें।
  • हटाएं (Delete Icon): यदि किसी कर्मचारी की एंट्री गलती से हो गई है, तो उसके सामने दिए लाल डिलीट बटन से उसे सूची से हटा सकते हैं।
  • Reset: पूरा फॉर्म खाली करके नए सिरे से फ्रेश डेटा भरने के लिए इसका उपयोग करें।

चरण 4: प्रिंट प्रीव्यू और पीडीएफ डाउनलोड

सभी प्रविष्टियां सही-सही भरने के बाद नीचे दिए गए "Print Preview" बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर एक प्रमाणित और सुव्यवस्थित आधिकारिक आदेश का प्रारूप खुल जाएगा, जिसमें वित्त विभाग के नियमों का हवाला, स्वीकृत नया वेतन, प्रतिलिपि सूची (जैसे- निदेशक महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी, कोषाधिकारी, संबंधित कार्मिक, लेखा शाखा आदि) और हस्ताक्षर स्थान स्वतः तैयार मिलेंगे।

संतुष्ट होने पर सबसे ऊपर दिए गए हरे रंग के "Download PDF" बटन पर क्लिक करके इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सुरक्षित कर लें और प्रिंट निकालकर हस्ताक्षर कर जारी करें।

Increment order create online - वेतन वृद्धि कार्यालय आदेश

महत्वपूर्ण नोट (Disclaimer):

वेतन वृद्धि आदेश डाउनलोड करने के बाद यह प्रमाणित करना आवश्यक है कि उक्त कार्मिकों ने ऐसे किसी असाधारण या बिना वेतन अवकाश का उपभोग नहीं किया है, जिससे उनकी वेतन वृद्धि प्रभावित होती हो। स्वीकृत वेतन वृद्धि का इन्द्राज कार्मिक की सेवा पुस्तिका (Service Book) में अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।