वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन 2025-26 | Annual Performance Appraisal Report (APAR)

माध्यमिक व प्रारम्भिक शिक्षा विभाग राजस्थान के कार्यरत लोकसेवकों के लिए एपीएआर (APAR) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, चैनल व्यवस्था एवं संपूर्ण निर्देश।


राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्मिकों (शिक्षक ग्रेड-3, द्वितीय श्रेणी, व्याख्याता, एवं प्रधानाचार्य) को प्रतिवर्ष शाला दर्पण स्टाफ विंडो के माध्यम से Annual Performance Appraisal Report (APAR) यानी वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन ऑनलाइन भरना अनिवार्य होता है। सरकारी सेवा शर्तों और समयबद्ध पदोन्नति (DPC) के सुचारू संचालन के लिए एपीएआर का सही चैनल के माध्यम से भरा जाना और मूल्यांकन अधिकारियों तक पहुँचना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस विस्तृत गाइड में सत्र 2025-26 के संदर्भ में प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की APAR Channel System (प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकारकर्ता अधिकारी व्यवस्था) की विस्तृत सारणी दी गई है। साथ ही शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर से ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) प्रक्रिया और महत्वपूर्ण संशय निवारण (FAQ) भी शामिल किए गए हैं।

Apar / ACR Offline PDF Forms Download

विद्यालय स्तर पर APAR की चैनल व्यवस्था

माध्यमिक व प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के लोकसेवकों हेतु निर्धारित पदानुक्रम (Hierarchy):

क्र.स. पदनाम (लोकसेवक) – Reportee Officer प्रतिवेदक अधिकारी (Reporting) समीक्षक अधिकारी (Reviewing) स्वीकारकर्ता अधिकारी (Accepting)
1 Govt. Secondary & Senior Secondary School:
Teacher Grade 3rd (L-1 & L-2), PET Grade 3rd, Librarian Grade 3rd, Junior Assistant, Lab Technician Grade 3rd
संस्था प्रधान (Principal) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक
2 Govt. Primary & Upper Primary School (ग्रामीण क्षेत्र):
Teacher Grade 3rd (L-1 & L-2), Prabodhak
पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक
3 Govt. Upper Primary School (ग्रामीण क्षेत्र):
PET Grade 3rd
पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक
4 Govt. Primary & Upper Primary School (शहरी क्षेत्र):
Teacher Grade 3rd (L-1 & L-2), Prabodhak
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम (ACBEO - I) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक
5 Govt. Upper Primary School (शहरी क्षेत्र):
PET Grade 3rd
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम (ACBEO - I) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक
6 Govt. Upper Primary School (ग्रामीण क्षेत्र):
Senior Teacher (वरिष्ठ अध्यापक)
पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) संयुक्त निदेशक संभाग (Joint Director)
7 Govt. Upper Primary School (शहरी क्षेत्र):
Senior Teacher (वरिष्ठ अध्यापक)
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम (ACBEO - I) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) संयुक्त निदेशक संभाग (Joint Director)
8 Govt. Secondary & Senior Secondary School:
Senior Teacher, PET Grade-2nd, Librarian Grade-2nd, Senior Assistant, AAO, Lab Assistant Grade-2nd
संस्था प्रधान (Principal) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) संयुक्त निदेशक संभाग (Joint Director)
9 Govt. Senior Secondary School:
Lecturer (व्याख्याता), PET Grade-1st, Librarian Grade-1st
संस्था प्रधान (Principal) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) निदेशक, माध्यमिक शिक्षा (Director Bikaner)
10 Govt. Secondary & Senior Secondary School:
Principal (प्रधानाचार्य) & Headmaster
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) निदेशक, माध्यमिक शिक्षा (Director Bikaner)

⚠️ चैनल व्यवस्था हेतु आवश्यक नोट:

  1. यदि किसी माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है, तो रिपोर्टिंग अधिकारी का कार्य उस विद्यालय का आहरण वितरण अधिकारी (DDO Power - 03) करेगा।
  2. यदि उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है और कार्यवाहक के रूप में कोई व्याख्याता प्रधानाचार्य के दायित्वों का निर्वहन कर रहा है (लेकिन उसके पास 03 पावर नहीं है), तो रिपोर्टिंग अधिकारी संबंधित CBEO होगा।
  3. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय "Do you want choose dir/addirsec as reporting/reviewing officer" फील्ड को सामान्यतः 'No' ही रखें। यह विकल्प केवल निदेशालय एवं आईएएसई (IASE) अजमेर/बीकानेर के चुनिंदा प्रशासनिक पदों के लिए ही मान्य है।

Shala Darpan Staff Window से APAR ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया

चरण 1: आधिकारिक पोर्टल लॉगिन
सर्वप्रथम Shala Darpan Staff Corner पर जाएं। अपनी लॉगइन आईडी, पासवर्ड व कैप्चा कोड दर्ज कर **Login** पर क्लिक करें।

चरण 2: एपीएआर डैशबोर्ड चयन
बाएँ मेनू में उपलब्ध थ्री-लाइंस (Menu) पर क्लिक करें और ड्राप-डाउन सूची में से APAR टैब का चयन कर **APAR Dashboard** को ओपन करें। यहाँ कार्मिक का नाम, एम्प्लोयी आईडी और व्यक्तिगत विवरण प्रदर्शित होगा।

चरण 3: नया प्रतिवेदन (New APAR) जनरेट करना
डैशबोर्ड पर दिए गए **"Click To Fill/Edit New APAR"** पर क्लिक करें। अपने संवर्ग के अनुसार लोकसेवक के प्रकार (Type of Officer) का चयन करें।

चरण 4: समयावधि एवं पदस्थापन प्रविष्टि
नेविगेट कर निर्धारित समयावधि (जैसे 01/07/2025 से 30/06/2026) का चयन करें। यदि इस अवधि में 15 दिन से अधिक का अनधिकृत या नियमानुसार अवकाश (Leave) रहा हो, तो उसका इन्द्राज करें। इसके बाद फॉर्म टाइप (अधीनस्थ सेवा/राज्य सेवा) और पदस्थापन स्थान चुनकर **Create APAR Application** पर क्लिक करें।

चरण 5: मूल्यांकन अधिकारियों (Officers Selection) का चयन
**Choose Officers** बटन पर क्लिक करें। संबंधित अवधि के प्रतिवेदक (Reporting), समीक्षक (Reviewing) एवं स्वीकारकर्ता (Accepting) अधिकारी को उनकी Shala Darpan ID, Employee ID या मोबाइल नंबर की मदद से खोजें (Search) और सही पद का मिलान कर अलग-अलग सेव (Save) करें।

चरण 6: मुख्य प्रविष्टि एवं डेटा लॉकिंग
अधिकारियों के चयन की पुष्टि के बाद **Fill Application** पर क्लिक करें। निम्नलिखित आवश्यक कॉलम ध्यानपूर्वक भरें:
• नामांकन (Enrollment Target)  |  • परीक्षा परिणाम (Exam Results)  |  • शैक्षणिक उपलब्धियां एवं प्रशिक्षण विवरण  |  • स्थावर संपत्ति का विवरण (Property Return)
विवरण सुरक्षित करने के बाद **Preview** देखकर जांच लें और संतुष्ट होने पर **Lock and Forward Application** पर क्लिक करें। आपके पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) दर्ज कर प्रतिवेदन को फॉरवर्ड करें। सफल प्रविष्टि के बाद विंडो पर *Already Submitted* प्रदर्शित होने लगेगा।

ANNUAL PERFORMANCE APPRAISAL REPORT (APAR) FAQ

क्र.स. लोकसेवक का प्रश्न / सामान्य संशय विभाग के नियमों के अनुरूप आधिकारिक समाधान
1 मैं व्याख्याता पद पर कार्यरत हूँ, मेरे पास स्वयं के विद्यालय का आहरण वितरण अधिकार (03 पावर) है। मेरे रिपोर्टिंग अधिकारी कौन होंगे? न्यूनतम 03 माह के सुपरविजन में सेवा शर्त की पालना करते हुए, आपको अपने रिपोर्टिंग अधिकारी के रूप में **मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO)** का चयन करना होगा।
2 हमारे विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है और दायित्व किसी अन्य व्याख्याता के पास है लेकिन उनके पास 03 पावर नहीं है। इस स्थिति में रिपोर्टिंग अधिकारी कौन होगा? विद्यालय के अन्य कार्मिकों के साथ-साथ आपके भी रिपोर्टिंग अधिकारी वही अधिकारी होंगे जिनके पास वर्तमान में आपके विद्यालय का **आहरण वितरण अधिकार (03 पॉवर/DDO Charge)** आवंटित है।
3 मैंने सत्र के मध्य (जैसे अक्टूबर में) पदोन्नति पाकर व्याख्याता पद पर कार्यग्रहण किया है। लोकसेवक प्रकार में क्या चुनना होगा? एपीएआर वर्ष के **अंतिम पद (Last Held Post)** का चयन करना होता है। अतः आपको लोकसेवक प्रकार में 'व्याख्याता' का ही चयन करना होगा, भले ही पूर्व अवधि में आप द्वितीय श्रेणी शिक्षक रहे हों।
4 मैंने अपने एपीएआर में अधिकारियों का चयन या परीक्षा परिणाम गलत भर दिया है, इसे कैसे सुधारा या डिलीट कराया जा सकता है? यदि प्रतिवेदन अभी तक प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा लॉक नहीं किया गया है, तो आप यथोचित कारण सहित प्रार्थना पत्र देकर नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से **CBEO / CDEO कार्यालय लॉगिन से अपनी APAR को डिलीट/रिजेक्ट** करवा सकते हैं।
5 मैं शिक्षा विभाग का नियमित कार्मिक हूँ परंतु वर्तमान में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर अन्य विभाग में कार्यरत हूँ, क्या मुझे ऑनलाइन APAR भरनी है? **नहीं।** प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभागों में कार्यरत कार्मिकों को शाला दर्पण से ऑनलाइन भरने की आवश्यकता नहीं है, वे अपनी एपीएआर पूर्व की भांति ऑफलाइन (भौतिक प्रपत्र) ही प्रेषित करेंगे।
6 सर्च करने पर मेरे रिपोर्टिंग या रिवीविंग अधिकारी का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, क्या कमी हो सकती है? संबंधित अधिकारी का **शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर पर सक्रिय रजिस्ट्रेशन** होना तथा उनके पोर्टल प्रोफाइल पर **आधार वेरिफिकेशन (Aadhar Verification Completion)** होना अनिवार्य है। इसके बिना नाम प्रदर्शित नहीं होगा।
7 मैंने प्रथम बार राजकीय सेवा में दिनांक 03.09.2022 को शिक्षा विभाग में कार्यग्रहण किया है। मैं एपीएआर प्रपत्र में 1 जुलाई, 2022 से 02.09.2022 तक की अवधि का उल्लेख किस प्रकार से करूँगा? आप एपीएआर में 1 जुलाई, 2022 से 02.09.2022 तक की अवधि का उल्लेख उक्त अवधि में 'लोकसेवक राजकीय सेवा में नहीं था' ऑप्शन का चयन कर करें। उक्त प्रविष्टि संबंधित सीबीईओ लॉगिन से वेरिफाई भी की जानी है।

💻 महत्वपूर्ण तकनीकी निर्देश (System Fonts)

डैशबोर्ड फॉर्म में विशेष कार्य विवरण या टिप्पणियां लिखते समय केवल English अथवा Mangal Unicode Font का ही उपयोग करें। अन्य स्थानीय फोंट का उपयोग करने से डिजिटल सिग्नेचर (E-Sign) के समय डेटा एरर या स्क्रिप्ट मिसमैच की समस्या आ सकती है।