HOW TO ITR FILE ONLINE IN HINDI

How to File Income Tax Return Salary Person with New Income Tax Portal for AY 2026-27 & FY 2025-26

वित्तीय वर्ष 2025-26 (AY 2026-27) से ITR FILE करने के लिए नए पोर्टल पर ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से आईटीआर फ़ाइल किया जा सकता हैं।

नए बजट 2025-26 में New Tax Regime को Default कर दिया गया है। 12 लाख तक की आय पर New Regime में शून्य टैक्स (Rebate u/s 87A) का लाभ मिलेगा। Old Regime में 80C, 80D जैसी deductions पहले की तरह जारी हैं।

ITR FILLING NEW PORTAL

Income Tax Slab AY 2026-27 (FY 2025-26)

New Tax Regime (Default) — u/s 115BAC:

आय (₹) टैक्स दर
0 – 4,00,000 0%
4,00,001 – 8,00,000 5%
8,00,001 – 12,00,000 10%
12,00,001 – 16,00,000 15%
16,00,001 – 20,00,000 20%
20,00,001 – 24,00,000 25%
24,00,001 से ऊपर 30%

* 12 लाख तक की आय पर Rebate u/s 87A — शून्य टैक्स | Standard Deduction ₹75,000 (Salaried)

Old Tax Regime (Optional — 80C, 80D आदि deductions मिलेंगी):

आय (₹) टैक्स दर
0 – 2,50,000 0%
2,50,001 – 5,00,000 5%
5,00,001 – 10,00,000 20%
10,00,001 से ऊपर 30%

* 5 लाख तक की आय पर Rebate u/s 87A — शून्य टैक्स | उपरोक्त सभी स्लैब पर 4% Health & Education Cess लागू

इनकम टैक्स रिटर्न क्या है?

आपकी आमदनी पर केंद्र सरकार कर वसूलती है, इसे आयकर या इनकम टैक्स कहते हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) वह फॉर्म है जिसमें कोई व्यक्ति अपनी आय, खर्च, निवेश और भुगतान किए गए टैक्स का विवरण आयकर विभाग को देता है। यदि आपका टैक्स अधिक कट गया है तो रिटर्न भरने पर आपको रिफंड मिलता है।

आईटीआर में आपको इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

  • पैन नंबर
  • आधार
  • फॉर्म 16
  • फॉर्म 16 A
  • बचत/एफ़डी/आदि पर देय ब्याज
  • सेक्शन 80C के तहत किये गए निवेश (Old Regime के लिए)
  • होम लोन-ब्याज के सर्टिफिकेट और खर्च के पेपर

ITR फाइल करने के विकल्प:

1. ऑफलाइन- जावा या एक्सेल फॉर्मेट में ITR फॉर्म डाउनलोड कर उसे ऑफलाइन भरें।

2. ऑनलाइन- ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन कर ऑनलाइन रिटर्न तैयार कर सबमिट करें।

3. टैक्स रिटर्न फाइलिंग सॉफ्टवेयर के द्वारा।

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कैसे करें?

How To Fill Income Tax Return In Hindi
How To Fill Income Tax Return In Hindi

File Now पर क्लिक करके आईटीआर फ़ाइल करेंगे।

How To Fill ITR In Hindi
How To Fill ITR In Hindi

How To Fill Income Tax Return In Hindi

Assessment Year 2026-27 चुने और Continue बटन पर क्लिक करें।

Assessment Year 2026-27 Selection
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Start New Filling पर क्लिक करें। अधूरा फॉर्म हो तो Resume Filling पर क्लिक करें।

Start New Filling
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Validate Your Pre-Filled Return

सभी Modules को ओपन करके Valid करना होगा।

validate your pre-filled return
validate your pre-filled return

Personal Information:

  • Profile
  • Contact
  • Nature of Employment
  • Filing Section
  • Tax Regime चुनें: New Regime (Default — 12 लाख तक zero tax) या Old Regime (80C/80D deductions)
  • Bank Detail

सभी Details अपडेट करें व Confirm बटन पर क्लिक करें।

Gross Total Income:

HRA, ट्रांसपोर्ट छूट, Children Education Allowance, LTA आदि का ब्यौरा दें।

Continue पर क्लिक करें।


Verify your income source details:

  • Income from Salary – फॉर्म 16 से मिलान करें।
Income from Salary
How To Fill Income Tax Return In Hindi
  • Income from House Property – मकान से प्राप्त आय दर्ज करें।
Income from House Property
How To Fill Income Tax Return In Hindi
  • Exempt Income – कृषि आय, Gratuity, Scholarship आदि।
Exempt Income
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Continue पर क्लिक करें।


Deduction (Old Regime में लागू):

⚠️ New Regime में नीचे दी गई अधिकांश deductions उपलब्ध नहीं हैं। Old Regime चुनने पर ही ये लागू होंगी।

  • 80GG – मकान किराया भत्ता न मिलने पर दावा।
  • Section 80C – PF, LIC, PPF, Tax Saver FD (अधिकतम ₹1.5 लाख)।
  • Section 80CCD(2) – नियोक्ता द्वारा NPS अंशदान।
  • Section 80D – Medical Insurance Premium।
  • Section 80E – Education Loan ब्याज।

अन्य कटौतियाँ (Old Regime):

  1. 80CCC – Payment in respect Pension Fund
  2. 80CCD(1) – Contribution to pension scheme of Central Government
  3. 80CCD(1B) – Contribution to pension scheme of Central Government
  4. 80DD – Dependent with disability
  5. 80DDB – Medical treatment of specified disease
  6. 80EE – Interest on loan for residential house property
  7. 80EEA – Interest on loan for certain house property
  8. 80EEB – Purchase of electric vehicle
  9. 80GGC – Donation to Political party
  10. 80TTA – Interest on saving bank Accounts (non-senior citizens)
  11. 80TTB – Interest from savings/deposits (senior citizens)
  12. 80U – Person with disability

Continue पर क्लिक करें।


Verify your deductions:

गलत एंट्री पर Edit या Delete करें, सही होने पर Confirm करें।

Verify Deductions
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Verify Your Taxes Paid Details:

पैन पर काटा गया टैक्स यहाँ दिखाई देगा। अंतर हो तो डीडीओ से संपर्क करें।

Taxes Paid Details
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Continue पर क्लिक करें।


Total Tax Liability:

Pay Link दिखाई दे तो बकाया टैक्स जमा करें।

Continue पर क्लिक करें।


Return Summary:

सभी सेक्शन Confirmed होने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।

Return Summary
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Calculation of Your Taxable Income:

आय, कटौतियों, जमा टैक्स व रिफ़ंड राशि का संक्षिप्त विवरण प्रदर्शित होगा।

Calculation of Your Taxable Income
Calculation of Your Taxable Income

Preview Return पर क्लिक करें।


Preview and Submit your return:

आधार OTP द्वारा Incometax Return Verify करना हैं।

Preview and Submit
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Proceed to Preview पर क्लिक करें।


Preview And Submit Your Return:

सभी प्रविष्टियाँ चेक करें व Final Submit करें।

Proceed To Validation पर क्लिक करें।

Proceed To Validation
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Proceed to Verification पर क्लिक करें।


Complete your Verification:

e-Verify Now पर Tick करके Continue पर क्लिक करें।

e-Verify Now
How To Fill Income Tax Return In Hindi

E-Verify:

  • OTP on mobile number registered with Aadhaar
  • Digital Signature Certificate (DSC)
  • Through Net Banking
  • Through Bank Account
  • Through Demat Account
E-Verify Options
How To Fill Income Tax Return In Hindi

Continue पर क्लिक करें।


Generate Adhar Authentication:

Generate OTP पर क्लिक कर OTP प्राप्त कर Validate पर क्लिक करें।

Generate OTP
How To Fill Income Tax Return In Hindi

SUBMIT:

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अब आपका ITR – INCOMETAX RETURN FILE हो गया है।


View & Download Filed Returns

View Download Returns
How To Fill Income Tax Return In Hindi

ITR FILLING 2025-26 LAST DATE : 31-07-2026

ITR Filing Last Date AY 2026-27: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की सामान्य अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। Audit cases के लिए 31 अक्टूबर 2026। विलंब शुल्क से बचने के लिए समय पर फ़ाइल करें।


आयकर रिटर्न भरने के फायदे:

  • लोन आसानी से मंजूर हो जाता है।
  • वीजा प्रोसेसिंग आसान हो जाती है।
  • घाटे को कैरी फारवर्ड करना आसान करता है।

इनकम टैक्स कितना लगता है? (New Regime 2025-26)

12 लाख तक की आय पर Rebate u/s 87A के कारण कोई टैक्स नहीं। 12 लाख से ऊपर स्लैब के अनुसार टैक्स + 4% Cess।


आईटीआर प्रश्नावली

आयकर रिटर्न भरने के ये हैं पांच फायदे

  • बैंक से आसानी से लोन
  • वीजा लेने में मददगार
  • कारोबारी मौके दिलाने में मददगार
  • अधिक टैक्स कटने पर रिफंड
  • जुर्माने से बचेंगे

लास्ट डेट से पहले भरें — 7 फायदे:

  • Last Hour Rush से बचाव।
  • पैनल्टी का डर नहीं।
  • रिटर्न रिवाइज कर सकते हैं।
  • ब्याज और पेनल्टी बचती है।
  • लॉस कैरी फॉरवर्ड होता है।
  • तेजी से रिफंड मिलता है।
  • लोन प्रोसेस तेज होती है।

इनकम टैक्स ITR 1 से संबंधित प्रश्न — PDF


ITR Full Form in Hindi – INCOMETAX RETURN


📢 Join Telegram – Shiksha Rajasthan

RELATED POST

© Rajasthan Teachers Portal