प्रोबेशन · नियमितीकरण · स्थायीकरण

प्रोबेशन काल पूर्ण होने पर
नियमितीकरण / स्थायीकरण
हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची

प्रोबेशन पूरा होते ही नियमितीकरण के लिए ऐसे करें आवेदन — शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के लिए जरूरी गाइड

अगर आप शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और आपने प्रोबेशन के 2 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं, तो यह समय है आपके नियमितीकरण / स्थायीकरण का। इस प्रक्रिया को लेकर कई कार्मिकों को संशय होता है, खासकर जब प्रोबेशन काल के दौरान असाधारण अवकाश (EOL) लिया गया हो। इस लेख में हम बताएंगे कि शाला दर्पण व अन्य विभागों में आपको आवेदन कैसे और किन दस्तावेजों के साथ करना है।

🏫

शिक्षा विभाग के लिए — शाला दर्पण पर आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज

जैसे ही आपके दो वर्ष पूर्ण होते हैं, आपको शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज PDF फॉर्मेट में संलग्न करें:

1आवेदन पत्र (शाला दर्पण फॉर्मेट)
2प्रोबेशन काल (2 वर्ष) का अवकाश लेखा पत्र
3प्रथम नियुक्ति आदेश की प्रति
4प्रथम कार्यग्रहण की रिपोर्ट
5सेवा संतोषजनक होने का प्रमाण पत्र
6प्रोबेशन में EOL नहीं लेने का प्रमाण पत्र
7नवीनतम अवकाश लेखा पत्र
📎

इन सभी दस्तावेजों को एकल पीडीएफ में स्कैन कर शाला दर्पण में अपलोड करें।

🏛️

अन्य विभागों के लिए — ऑफलाइन या विभागीय पोर्टल

कृषि, राजस्व एवं अन्य सरकारी विभाग

अगर आप किसी अन्य विभाग में हैं (जैसे कृषि, राजस्व, आदि), तो आपको अपने विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र के साथ ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज संलग्न करें।

अगर आपने प्रोबेशन में असाधारण अवकाश (EOL) लिया है तो पहले क्या करें?

यदि प्रोबेशन अवधि में आपने असाधारण अवकाश लिया है, तो पहले उसका स्वीकृति आदेश प्राप्त करना अनिवार्य है। उसके पश्चात ही आप स्थायीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं।

✅ EOL स्वीकृति हेतु

EOL स्वीकृति हेतु आवश्यक दस्तावेज

1चेकलिस्ट
2सेवा पुस्तिका का प्रथम पृष्ठ
3प्रथम नियुक्ति आदेश
4प्रथम कार्यग्रहण रिपोर्ट
5लिए गए EOL दिनों का "वेतन भुगतान नहीं करने" का प्रमाण पत्र
6सेवा सत्यापन प्रमाण पत्र (EOL अवधि को छोड़ते हुए)
7GA 45 आवेदन पत्र (नियंत्रण अधिकारी की अभिशंसा सहित)
8अवकाश पर जाने/आने का आवेदन पत्र
9चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि EOL मेडिकल आधार पर लिया हो)
10NOC की प्रति (यदि अध्ययन हेतु लिया हो, जैसे B.Ed)
11यदि अवकाश 30 दिन से अधिक है, तो पहले 30 दिन स्वीकृति कर, शेष अवधि की स्वीकृति की प्रमाणित प्रति
12प्रोबेशन के बाद बढ़ी अवधि में अवकाश नहीं लेने का प्रमाण पत्र
13यदि CL अधिक ली हो, तो वसूली का प्रमाण पत्र
14GA 55A फार्म
15मूल सेवा पुस्तिका नहीं भेजनी है
1630 दिन तक का EOL निजी कारणों से भी लिया जा सकता है
💡

महत्वपूर्ण सुझाव

📌

सभी दस्तावेज स्पष्ट स्कैन करें और नाम अनुसार क्रमबद्ध करें।

📌

आवेदन भेजने से पहले विभागीय अधिकारी से एक बार पुष्टि अवश्य लें।

📌

यदि अवकाश की स्वीकृति में देरी है, तो उसका ट्रैक रखें।